Poco X4 5G: 108MP कैमरे और 67W चार्जिंग के साथ जल्द भारतीय बाजार में देगा दस्तक
Poco X4 5G India launch: पोको जल्द ही भारतीय बाजार में अपना एक और सस्ता 5G स्मार्टफोन पेश कर सकता है। Poco X4 5G को हाल ही में कई सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है। यह फोन चीन में लॉन्च हुए Redmi Note 11 Pro 5G का रीब्रांड वर्जन हो सकता है। इसमें 108MP कैमरा और 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
Poco X4 5G India launch: Poco जल्द ही भारत में अपना एक और बजट 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। Poco X4 5G को कई सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है। यही नहीं, यह फोन भारतीय सर्टिफिकेशन साइट BIS पर भी लिस्ट हुआ है, जहां फोन के कुछ फीचर्स भी रिवील हुए हैं। पोको के इस बजट फोन को मलेशिया की सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है, जहां इसके मॉडल नंबर और नाम का खुलासा हुआ है। हालांकि, कंपनी की तरफ से Poco X4 Series के लॉन्च के बारे में कोई आधिकारिक डिटेल शेयर नहीं की गई है।

No comments:
Post a Comment